बस्तरा गांव में दावत खाने जा रहे थे ग्रामीण
घायलों में ज्यादातर महिलाएं, तीन की हालत गंभीर
उघैती के गांव रियोनाई निवासी ओमकार पुत्र गेंदनलाल मौर्य के आवास पर मंगलवार दोपहर गांव के लोग जमा हुए। इन सभी को सिविल लाइंस थाने के गांव बस्तरा में एक नामकरण की दावत में शामिल होना था। ट्रैक्टर-ट्रॉली से करीब 40 महिलाएं-पुरुष और बच्चे बस्तरा के लिए रवाना हुए। रास्ते में वैन गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में लीलावती, वीरवती, नेमवती, उर्मिला, गंगा देवी, रामलली, कन्या देवी, राममूर्ति, देवकली, चरन देवी, सत्यवती, रामवती, रामदेवी, गुड्डो, सुखदेवी, योगेश, किशन और पप्पू समेत 28 लोग घायल हो गए। खबर मिलने पर एसडीएम विधान जायसवाल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को अस्पताल भिजवाया। घायलों में तीन की हालत गंभीर है। मंगलवार की शाम करीब चार बजे एक ट्रैक्टर-ट्राली में सवार को करीब 40 लोग सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव बस्तरा में आयोजित एक समारोह में दावत में शामिल होने जा रहे थे। तभी करीब साढ़े छह बजे हाइवे पर गांव वैन के ईंट-भट्टे के पास ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे। जिससे वह घायल हो गए। तभी मौके पर पंहुचे पर एसडीएम विधान जायसवाल ने सभी घायलों के लिए सरकारी एंबुलेंस गाड़ी मंगाई। जिसमें इलाज के लिए बिल्सी सीएचसी लाया गया। जहां पर उनका प्राथमिक उपचार करने बाद सात-आठ लोग गंभीर रुप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं मामूली रुप से घायल हुए लोग अपने गांव चल गए।
अज्ञात वाहन ने बाइक रौंदी, युवक की मौत , कादरचौक-चौड़ेरा के बीच हुआ हादसा
देर शाम कादरचौक-चौड़ेरा के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से ब्रजमोहन नाम के
बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मय वाहन के मौके से भागने
में कामयाब हो गया। कादरचौक
थाने के गांव लालपुर नगरिया निवासी ब्रजमोहन (24) पुत्र भगवान सिंह बाइक
से कादरचौक से चौड़ेरा की ओर जा रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने
उनकी बाइक रौंद दी। ब्रजमोहन की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव
पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के परिवार वालों ने अभी रिपोर्ट दर्ज
कराने के लिए तहरीर नहीं दी है।