फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक मामले में संभल के व्यक्ति पर रखी जा रही नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। फेसबुक पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी देने की पोस्ट डालने के मामले में संभल के व्यक्ति को अभी पुलिस ने क्लीन चिट नहीं दी है। उस पर शक अब भी बरकरार है। पुलिस उस पर लगातार नजर बनाए हुए है। आरोपों की पुष्टि होने पर उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

नौ और दस अप्रैल की रात फेसबुक पर दो पोस्ट डाली गईं थीं। पहली पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में धमाका करने और दूसरी पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए शुरुआत में चार लोगों को पकड़ा था। उनमें एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई लेकिन दूसरी पोस्ट डाले जाने से पुलिस की जांच की दिशा बदल गई। तभी से पुलिस असली आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। कुछ समय पहले पुलिस ने संभल के एक व्यक्ति को पकड़ा था। लगातार चुनाव रैलियां होने से पुलिस किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाई। इससे पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया, लेकिन पुलिस ने उसे अभी क्लीन चिट नहीं दी है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि संभल के व्यक्ति के बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। उस पर नजर रखी जा रही है, साथ ही फेसबुक मुख्यालय कैलिफोर्निया भेजे गए मेल पर रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मेल आते ही इस केस से भी पर्दा हट जाएगा और संबंधित आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें