आसफपुर (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में एक किशोरी को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है लेकिन किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
सोलह वर्षीय किशोरी 24 मार्च को कूड़ा डालने गांव से बाहर गई थी, तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिवार वालों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इस पर थाने जाकर उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। मंगलवार सुबह आरोपी उसे भट्ठे के पीछे खेत में छोड़कर फरार हो गए। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसे बाइक सवार तीन युवक तमंचे के बल पर ले गए थे। आरोपी उसे रामपुर जिले के शाहबाद क्षेत्र में ले गए, जहां उसके साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। बाद में पुलिस के दबाव में आकर उसे छोड़कर फरार हो गए। परिवार वालों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज है। किशोरी के बयान के आधार पर मुकदमा तरमीम किया जाएगा। आरोपियों की तलाश चल रही है। ब्यूरो