फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले कराई केसीसी, फिर धोखाधड़ी से निकाल लिए ढाई लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव कमां निवासी किसान ब्रजेश कुमार सिंह ने एक व्यक्ति पर केसीसी कराने के बाद उसके ढाई लाख रुपये निकाल लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित किसान ने तहरीर में कहा है कि वह नगर स्थित यूको बैंक में केसीसी बनवाने गए थे। तब बैंक वालों ने केसीसी बनाने से इंकार कर दिया। उनके परिचित गांव नगला शर्की निवासी एक व्यक्ति ने कहा कि वह केसीसी बनवा देगा। उसने उसकी ढाई लाख की केसीसी बनवा दी। केसीसी बनवाते समय कई कागजों पर हस्ताक्षर कराए। बैंक के बाउचर पर भी हस्ताक्षर कराए गए। उन्होंने प्रबंधक आदि से पूछा तो कहा गया कि उनकी केसीसी बन चुकी है। प्रबंधक ने आरोपी व्यक्ति को पास बुक देने की बात कही। बाद में पता चला कि आरोपी ने उनके खाते से ढाई लाख रुपये निकाल लिए हैं। कुछ धनराशि आरोपी ने अपनी पत्नी के नाम से हस्तांतरित कराई। जब उसने आरोपी से पूछा तो वह झगड़े पर आमादा हो गया।
--------------------
किसान ब्रजेश का बैंक में सब काम ठीक हुआ है। जिस बाउचर से पैसे निकाले गए हैं, उस पर उन्हीं के हस्ताक्षर हैं। बैंक की किसी तरह की कोई गलती या भूमिका नहीं है। किसी भी तरह से जांच कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रशांत वर्मा, प्रबंधक यूको बैंक, दातागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें