फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमला करने वालों पर जल्द ही लगेगा गुंडा एक्ट

Mon, 03 Dec 2018 05:07 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
जुआरियों को पकड़ने के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने वालों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी अशोक कुमार ने आदेश दिए हैं कि आरोपियों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाए। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

उसहैत थाना पुलिस ने शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर पूर्व चेयरमैन गौरव कुमार उर्फ गोल्डी के घर के बराबर से छह जुआरियों को दबोच लिया था। दो मौके से फरार हो गए थे। पुलिस टीम पकड़े गए जुआरियों को थाने ले जा रही थी कि उसी समय मोहल्ले के करीब 30-35 लोगों ने हमला बोल दिया। उनके हाथों में लाठी-डंडे थे। पुलिस से खींचातानी और मारपीट भी हुई थी और उन्होंने सभी जुआरियों को पुलिस के हाथों से छुड़ा लिया था। उसके बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की। एक एफआईआर में सभी जुआरी नामजद किए गए हैं और दूसरी एफआईआर जुआरियों को छुड़ाने वालों के खिलाफ दर्ज हुई है।
इधर, एसएसपी अशोक कुमार ने कहा कि हमलावरों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम पर हमला और आरोपियों को छुड़ाना सीधे-सीधे अराजकता है। उन्होंने थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उन्हें तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें