फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौलतपुर में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर में दो पक्षों के बीच जमकर डंडे चले
विज्ञापन

महिला प्रधान समेत आधा दर्जन लोग घायल
बिसौली। ग्राम दौलतपुर में रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें महिला प्रधान समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। गांव के माहौल को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर की प्रधान कलावती और वहीं के दीपक चौहान के बीच मनमुटाव चल रहा है। शनिवार शाम करीब सात बजे गांव के बाहर खेत में प्रधान और दीपक पक्ष के बीच कहासुनी के बाद जमकर लाठियां चलीं। इसमें प्रधान कलावती, उनके पति राजपाल, दीपक आर्य और कुंवरपाल घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के दीपक चौहान, विजेंद्र, विशनपल, संदीप घायल हुए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को बिसौली सरकारी अस्पताल लाया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक एक सप्ताह पूर्व भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। तब दबतोरी चौकी में तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दीपक चौहान ने बताया कि उनका प्रधान से शौचालय निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें