फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली देने से मना करने पर किया जानलेवा हमला, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-42
विज्ञापन


गाली देने से मना करने पर जानलेवा हमला, फायरिंग
दंपति समेत आठ लोग घायल, ग्रामीणों के आने पर फायरिंग करते हुए भागे हमलावर
अमर उजाला ब्यूरो
दातागंज।
शराब पीकर घर के सामने गाली देने से मना करने पर हथियारबंद चार लोगों ने एक घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें दंपति समेत आठ लोग घायल हो गए। गांव वालों के आ जाने पर हमलावर फायरिंग करते हुए भागे तो गांव के कुछ अन्य लोगों के भी छर्रे लगे। घटना से अफरा-तफरी मच गई। खबर मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में ले लिया है, बाकी की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से गांव के लोगों में बेहद दहशत है।
यह घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव फिरोजपुर बजा में शनिवार को दिन में करीब 11.30 बजे घटी। गांव निवासी महेंद्र पाल सक्सेना के घर के बाहर कुछ लोग शराब पीकर हंगामा करते हुए अश्लील गालियां दे रहे थे। इसका महेंद्र ने विरोध किया। कहा कि घर में महिलाएं हैं इसलिए यहां पर गालियां मत दो। महेंद्र के इतना कहने पर वह और आग बबूला हो गए। इस पर एक व्यक्ति ने गोली चला दी। जो महेंद्र के बेटे सुधीर (22) के लगी। इस पर महेंद्र और अन्य लोग घर के अंदर दौड़ पड़े। उनके पीछे हमलावर भी दौड़े। घर में घुसकर हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से महेंद्र पाल सक्सेना (58) के साथ ही उनकी पत्नी सुखदेवी (55) के अलावा महेंद्र का दूसरा बेटा राधाकृष्ण (25) बेटी संगीता (21) माधुरी (18) उनके घर में मौजूद गांव की ही गीता (17) पुत्री दीनदयाल, शांति पत्नी शेर सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन

फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के कई लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। जब हमलावरों को लगा कि वह घिर जाएंगे तब वह फायरिंग करते हुए भागने लगे। उनकी फायरिंग में गांव के कुछ अन्य लोगों के भी छर्रे लगने की चर्चा है।
घर में घुसकर हमलावरों के फायरिंग करके कई लोगों को घायल कर देने की खबर सुनकर बराही चौकी पुलिस भी गांव पहुंच गई। घेराबंदी करके पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में भी ले लिया है। हालांकि पुलिस उसके बारे में कुछ भी बताने से बच रही है। कोतवाली पुलिस भी गांव पहुंच गई। घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है।
विज्ञापन

---
चार हमलावरों पर लिखी रिपोर्ट
कोतवाली पुलिस ने बताया कि इस घटना में घायल महेंद्र के बेटे सुधीर की ओर से गांव के ही ओमकार कश्यप, पड़ोसी गांव मलिकपुर निवासी महीपाल के अलावा दो अज्ञात समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें