फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान से शिकायत को आते वक्त जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो--20
विज्ञापन

कप्तान से शिकायत को
आते वक्त हमला
पोस्टआफिस के सामने तमंचे से फायर का लगाया आरोप
सिविल लाइन थाने में दी तहरीर, सहसवान से आए थे पीड़ित
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। पिछले माह सहसवान क्षेत्र के गांव में हुई युवक की हत्या में नामजद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने एसएसपी के पास आ रहे ग्रामीणों पर बड़े डाकघर के पास आरोपी पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि एक हमलावर ने उन्हें मारने के लिए फायर भी किया पर उसके मिस होने पर वह भाग निकले। दिनदहाड़े हुई घटना के बाद पीड़ित थाना सिविल लाइन में घुस गए और पुलिस को तहरीर दी।
18 दिसंबर की सुबह थाना सहसवान के गांव अलहदादपुर धोबई में लटूरी सिंह के पुत्र प्रेमपाल की गोली मारकर हत्याकर दी गई। इसमें मृतक के परिवारीजनों ने गांव के ही वीरसिंह, सत्यपाल, शांतिपाल और आर्येंद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी। तब से पुलिस चारों हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। इसलिए हत्यारोपी लगातार इस मामले में समझौता नहीं करने पर पीड़ित परिवारीजनों को जान से मारने की धमकी देने लगे। मंगलवार को मृतक प्रेमपाल का भाई नरेश, पिता लटूरी, मृतक की पत्नी दुर्गेश के अलावा कुछ महिलाएं और बच्चे हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए एसएसपी के पास जाने के लिए एक ऑटो से कचहरी के पास पहुंचे। नरेशपाल के मुताबिक उनका टैंपों जैसे ही कचहरी के पास रूका तो घात लगाए हत्यारोपियों ने उन पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। हमलावरों में शामिल एक आरोपी ने उन पर तमंचा तानते हुए गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन मिस फायर होने पर वह भाग निकले। अपनी जान बचाने के लिए सिविल लाइन थाने में जाकर घुस गए और पूरे मामले की जानकारी वहां मौजूद पुलिस को दी। उन्होंने कहा कि अगर वह मौके से शोर मचाते हुए नहीं भागते तो उन्हें या किसी परिवार वालों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कचहरी या पोस्टआफिस तो थाने के बराबर ही है। फायरिंग जैसी घटना हुई होती तो हड़कंप मच जाता। मामूली कहासुनी हुई होगी। मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जानकारी कराते हैं, थाने में तहरीर होगी तो रिपोर्ट जरूर लिखी जाएगी। - देवेश सिंह, इंस्पेक्टर सिविल लाइन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें