फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड इंजीनियर के बंद घर में लाखों की चोरी

विज्ञापन
‌बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की अंबिकापुरी कॉलोनी में चोरों ने रिटायर्ड इंजीनियर का घर खंगाल लिया। घर से चोर लाखों के जेवर और नकदी ले गए। रिश्तेदारों की सूचना पर इंजीनियर के भाई ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी, पुलिस मामले की जांच कर रही है। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन

कासगंज के कुंवरपुर गांव के मूल निवासी महेश पाल सिंह केंद्र के अधीन सेवा में सिविल इंजीनियर थे। रिटायर होकर वह बदायूं की अंबिकापुरी में मकान बनाकर बस गए। पिछले कुछ समय से वह बीमार चल रहे थे। नोएडा के एक निजी अस्पताल में उनका ऑपरेशन हुआ था। पुत्र गौरव सोलंकी और पुत्रवधू कामिनी सिंह सात नवंबर को उन्हें लेकर घर पर ताला लगाकर चले गए थे। रविवार सुबह महेशपाल के भतीजे बिल्सी के बनबेहटा निवासी राजीव उर्फ पप्पू नोएडा से लौटे और घर के ताले खोले। उन्होंने पाया कि घर का गेट अंदर से बंद था। उन्होंने रिश्तेदारों को सूचना देकर बुला लिया। पड़ोस की छत से जाकर देखा तो सीड़ियों में खुलने वाली खिड़की की ग्रिल टूटी पड़ी थी। नीचे जाकर देखा तो कमरों में सेफ और लॉकर के ताले टूटे पड़े थे। सारा सामान बिखरा पड़ा था। जानकारी होने पर गली में ही रहने वाले महेशपाल के भाई एडवोकेट सतीश कुमार सोलंकी भी आ गए। उन्होंने सौ नंबर पर सूचना दी तो पुलिस आ गई। पुलिस ने मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। महेशपाल के भतीजे संजीव कुमार सिंह ने बताया कि उनकी जानकारी के मुताबिक करीब 90 हजार रुपया और डेढ़ लाख का जेवर चोरी हुआ है। बाकी जानकारी परिवार के लौटने पर ही मिल सकेगी। पुलिस का मानना है कि चोरी में आसपास के ही किसी व्यक्ति की भूमिका जरूर रही होगी जिसे पता था कि परिवार अभी नहीं लौटने वाला। फुर्सत में सेफ से लेकर बेड तक खंगाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें