फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों के बाद भी नहीं चेत रहा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दबतोरी। तहसील बिसौली क्षेत्र के गांव संग्रामपुर स्थित गंगिया तालाब पर अवैध कब्जा कर उस पर बिल्डिंग खड़ी कर ली गई है। ग्राम प्रधान अवैध कब्जे की शिकायत अफसरों से कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी तालाब या ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होना चाहिए। मगर गांव संग्रामपुर के गंगिया तालाब पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा उस पर अपना आलीशान भवन बना लिया है। ग्राम प्रधान मोहम्मद जमीर ने बताया कि तालाब की भूमि पर बने भवन को ध्वस्त करने के आदेश भी हो चुके हैं। अवैध कब्जा करने वाले पर जुर्माना भी लगाया जा चुका है। मगर प्रशासन खामोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार बिसौली संजय कुमार का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह गुरुवार को गांव पहुंचकर तालाब पर कब्जा कर भवन निर्माण कराने की जांच कराएंगे। यदि सही पाया गया तो संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। साथ ही हल्का लेखपाल और अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई को लिखा जाएगा जिन्होंने उन्हें इसकी जानकारी क्यों नहीं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें