फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौकशी मामले में कार्रवाई, सहसवान थाने से दो दरोगा हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
गोकशी मामले में थाने से हटाए दो दरोगा
विज्ञापन

बदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र के खितौरा गांव में गोकशी के मामले में एसएसपी चंद्र प्रकाश ने सहसवान थाने में तैनात दो सब इंस्पेक्टर हटा दिए हैं। एसआई अमर सिंह को कादरचौक और जितेंद्र सिंह को सिविल लाइंस थाने भेजा गया है। माना जा रहा है कि लापरवाही पर दोनों को हटाया गया है। वहीं, इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने एक मांस तस्कर को हिरासत में ले लिया है। इससे पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि गोकशी में कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हो सकते हैं। जांच में इनके नाम सामने आ सकते हैं। ऐसे में कुछ और पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है।
विज्ञापन

सहसवान कोतवाली के गांव खितौरा के पास मांस तस्करों ने शुक्रवार रात एक दर्जन से ज्यादा गोवंशीय पशुओं का वध किया और मांस को वाहन में भरकर ले गए थे। सुबह होने पर गांव के लोगों को पता लगा तो उनमें गुस्सा दौड़ गया। गुस्साए लोगों ने बिसौली-सहसवान रोड पर जाम लगा दिया। यह भी आरोप लगाया कि पशुओं का वध करने वालों की डायल 100 ने मदद की। इस पर एसएसपी चंद्र प्रकाश ने यूपी 100 के तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया था। मामले में जांच एसपी देहात एसपी सिंह कर रहे हैं। गोकशी के इस मामले में पुलिस एक मांस तस्कर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो इस तस्कर ने कुछ बड़े नाम भी बताए हैं। पुलिस जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक गोकशी के इस मामले में अगले एक-दो दिन में बड़ा खुलासा हो सकता है। एसपी देहात एसपी सिंह का कहना है कि फिलहाल मामले में जांच चल रही है। खुलासा जल्द हो जाएगा। इस बारे में अभी ज्यादा कुछ नहीं कह सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें