फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजरिया में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजरिया (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम नरसेना में शुक्रवार रात कुछ खुराफाती तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे शनिवार सुबह लोगों में आक्रोश फैल गया। एकत्र ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। इसकी सूचना पर सीओ और एसओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और बमुश्किल ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन

यह मामला मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम नरसेना का है। शनिवार सुबह गांव वालों ने आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त देखी। इस पर गांव के दर्जनों लोग मौके पर जमा हो गए और कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना पर पूर्व विधायक हाजी मुसर्रत अली बिट्टन व डॉ. क्रांति कुमार पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार रात गांव में नौटंकी हो रही थी। अधिकतर गांव वाले नौटंकी में थे। इसी बात का फायदा उठाते हुए किसी ने आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं मौके पर पहुंचे सीओ सहसवान रामकरन, एसडीएम सहसवान और एसओ मुजरिया धर्मेंद्र कुमार ने जैसे-तैसे लोगों को शांत किया। उसके बाद वहीं प्रतिमा की मरम्मत करा दी गई। पुलिस ने ग्रामीण पातीराम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि किसी ने आंबेडकर मूर्ति की अंगुली को क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिसकी मरम्मत करा दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें