फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार लोगों से मारपीट और लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
उघैती (बदायूं)। रविवार देर रात आधा दर्जन बदमाशों ने रियोनाई रोड पर रास्ते में लकड़ी डालकर बाइक सवार तीन लोगों को रोक लिया, साथ ही उन पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। उनकी जबरदस्त पिटाई की और उनसे मोबाइल, नकदी लूट ले गए। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बाला किशनपुर निवासी 35 वर्षीय सुरेश, 41 वर्षीय नेकसू और भवानीपुर निवासी 32 वर्षीय सतीश एक ही बाइक पर सवार होकर रविवार रात करीब नौ बजे बाला किशनपुर से भवानीपुर जा रहे थे। रास्ते में कुछ बदमाशों ने नौ नंबर सरकारी ट्यूबवेल के पास सड़क पर लकड़ी डाल दी। सड़क पर लकड़ी देखकर सुरेश ने बाइक रोकी कि तभी सड़क किनारे सरसों के खेत में छिपे बैठे बदमाशों ने तीनों लोगों पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। बदमाशों ने तीनों को इतना पीटा कि वे लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए। उसके बाद बदमाशों ने तीनों से लूटपाट कर दी और मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों को स्वास्थ्य केंद्र ले गई। सुरेश और नेकसू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सुरेश ने बताया कि उससे बदमाशों ने एक मोबाइल फोन और छह सौ रुपये लूटे हैं। अन्य दोनों लोगों की हालत गंभीर है। दोनों को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। उनके होश में आने पर ही पता चलेगा कि उनसे क्या लूटपाट हुई है। फिलहाल इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें