फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला घोंटकर विवाहिता की हत्या, तालाब में फेंकी लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे तालाब में एक विवाहिता की लाश फेंक दी गई। उसके गले में दुपट्टा कसा मिला है। इससे माना जा रहा है कि उसकी हत्या गला घोंटकर की गई है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी रखवा दिया है। मंगलवार सुबह मदनजुड़ी गांव के लोग हाईवे किनारे से गुजर रहे थे। तभी उन्हें सड़क किनारे तालाब में एक महिला की लाश दिखाई दी। इसकी सूचना पर गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए। बिसौली इंस्पेक्टर ओपी गौतम भी पुलिस बल के साथ आ गए। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से महिला की लाश बाहर निकलवाई। महिला हरे रंग का सूट और काले रंग की सलवार पहने है। उसकी उम्र करीब 20-22 साल होगी। माथे पर बिंदिया, मांग में सिंदूर और पैरों में बिछिया उसके शादीशुदा होने की गवाही दे रहे हैं। गले में उसी का दुपट्टा कसा हुआ मिला है। माना जा रहा है कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई होगी। उसके बाद तालाब में शव को फेंक दिया गया होगा। यह भी माना जा रहा है कि महिला की हत्या किसी दूसरे स्थान पर की गई होगी। हत्यारे शव को किसी वाहन से लाए होंगे और तालाब में फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन

----------------------
अभी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। अनुमान है कि उसकी हत्या गला घोंटकर की गई होगी। फिलहाल शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उसके शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें