फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग
विज्ञापन

दो लोग घायल, एक की हालत नाजुक, बरेली भेजा
दोनों ओर से तीन-तीन लोगों के खिलाफ लिखी गई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव चिटपुरी में बच्चों को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में जमकर फायरिंग हुई। जिसमें महिला समेत दो लोग घायल हो गए। नाजुक हालत में युवक को बरेली ले जाया गया है। इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन-तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव चिटपुरी निवासी नत्थू लाल पंडित और ठाकुर महेंद्र के बच्चों में विवाद हो गया। दिन में लोगों ने बीचबचाव कराकर मामले को शांत करा दिया, लेकिन शाम को दोनों पक्षों के लोग फिर आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। इसमें एक पक्ष के अमित पुत्र नत्थूलाल और दूसरी पक्ष की ऊषा पत्नी महेंद्र गोली लगने से घायल हो गए। फायरिंग की वजह से गांव में अफरा-तफरी मच गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस भी गांव पहुंच गई। घायलों को अस्पताल लाया गया। बाद में अमित की हालत नाजुक देख उसे बरेली ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों से तीन-तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नामजद लोगों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें