सदर कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर शाम फर्जी मीटर रीडिंग बनाने वाले तीन लोगों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रविवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
शहर के सोथा मोहल्ला निवासी मोहम्मद शरीफ के घर शनिवार दोपहर तीन युवक पहुंचे। उन्होंने गृह स्वामी से बिजली का मीटर चेक कराने को कहा। गृह स्वामी ने मीटर दिखाया। इस तीनों युवकों ने उनकी रीडिंग बढ़ी हुई बताई। गृह स्वामी को कुछ शक हुआ तो उन्होंने तीनों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। तीनों युवक अपनी बात में फंसाने लगे तो गृह स्वामी ने आस-पास के लोगों को बुला लिया और तीनों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इधर, पकड़े गए युवकों ने अपने नाम भुवनेश्वर उर्फ गुड्डू पुत्र धनवीर सिंह निवासी जवाहरपुरी, आसिफ पुत्र रईस मियां निवासी मीरा जी की चौकी और इरफान पुत्र बाबू निवासी सोथा चौकी बताए हैं। पुलिस ने मोहम्मद शरीफ की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।