फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स गैंग से हमारी जान बचाइए सर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकर्स गैंग से हमारी जान बचाइए सर
विज्ञापन

एसपी देहात से मिले युवक, कोतवाली में सौंपी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शहर में सक्रिय बाइकर्स गैंग सोशल मीडिया और विवादित पोस्टरों के जरिए माहौल को गरमाने की कोशिश में है। गैंग का शिकार युवक ने अपनी जान का खतरा बताते हुए एसएसपी से सुरक्षा मांगी है।
विज्ञापन

नगलाशर्की निवासी सिद्धार्थ पटेल अपने साथियों के संग शुक्रवार दोपहर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। एसएसपी के न मिलने पर उन्होंने एसपी देहात को पत्र सौंपा। पत्र में कहा कि शहर के बीस से अधिक युवकों ने बाइकर्स गैंग बना लिया है। यह लोग एक साथ सड़कों पर फर्राटा भरते हैं और किसी से भी मारपीट कर देते हैं। बताया कि इन्होंने कुछ दिनों पहले उन पर जानलेवा हमला किया था। उसी दिन एक पीडब्ल्यूडी कर्मचारी को भी उसके दफ्तर में घुसकर पीटा था। इसकी रिपोर्ट सदर कोतवाली में दर्ज कराई गई। इसके बाद भी गैंग ने शहर में दहशत फैलाने के लिए सोशल मीडिया व पोस्टरों के जरिए भ्रामक बातें व फोटो जारी किए हैं। आतंक फैला रहे गैंग के आठ सदस्य कोतवाली में नामजद हैं। गैंग के निशाने पर आने वाले लोगों को झूठे मामलों में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है। जबकि गैंग को संरक्षण देने वाले पर भी कई मामले थानों में दर्ज हैं। पीड़ित ने इस मामले में अपनी जान का खतरा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें