फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितरोई स्टेशन के पास ट्रेन से गिरा युवक, हालत गंभीर

विज्ञापन
एंबुलेंस में घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कासगंज से बरेली जा रही पैसेंजर ट्रेन में सवार युवक वितरोई स्टेशन के पास गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही बेहोश हो गया। रेलवे कर्मियों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। उसकी अस्पताल में भी शिनाख्त नहीं हो पाई। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

हादसा दोपहर में हुआ। कासगंज से बरेली के लिए चली ट्रेन में सवार करीब 35 वर्षीय युवक ट्रेन से कैसे गिरा, यह तो रेलवे कर्मियों को भी नहीं पता लेकिन युवक के गिरते ही गार्ड ने ट्रेन को रुकवा लिया। उसके सिर से खून बह रहा था। गार्ड ही उसे ट्रेन से उझानी स्टेशन पर लाया। गार्ड समेत ट्रेन में सवार कई यात्रियों ने उसकी पेंट और कमीज की जेब में तलाशी भी ली लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो पाती। स्टेशन से एंबुलेंस के जरिए उसे अस्पताल पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के दौरान ही उसकी हालत बिगड़ गई। चिकित्साधिकारी आरके गंगवार ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उनका कहना है कि सिर और सीने में गंभीर चोट होने की वजह से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें