फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Mon, 22 May 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। 
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इनमें एक की जान कार खाई में गिरने से दूसरे की रेलवे फाटक से टकराने पर गई
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल भी हुए
अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई। इनमें एक की मौत कार खाई में गिरने से हुई जबकि दूसरे की रेलवे क्रासिंग में कार घुसने से जान चली गई।  
बिसौली। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सेवायोजन कार्यालय के पास रहने वाले प्रदीप उर्फ तेजपाल (30) पुत्र सोहनपाल की रिश्तेदारी बिसौली कोतवाली के गांव साहनपुर में है। रविवार को वह कार से सोहनपुर गए थे। यहां से अपने रिश्तेदारों को लेकर कार से खजुरिया गांव जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। जिसमें प्रदीप उर्फ तेजपाल की मौके पर मौत हो गई। कार  पर सवार उनके रिश्तेदार हरीओम, गोमती, सियाराम, श्याम और प्रदीप गंभीर घायल हो गए। घायलों को बिसौली सीएचसी लाया गया। यहां से इनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिलहरी। शहर से सटे गांव नगला शर्की निवासी योगेंद्र पुत्र बंगाली सिंह, आमगांव निवासी सुरजीत पुत्र राममूर्ति सिंह और नेकपुर के रामवीर रविवार शाम को कार से बरेली से वापस बदायूं आ रहे थे। रास्ते में बरेली-बदायूं रोड पर बिनावर थाना क्षेत्र में मलगांव रेलवे क्रासिंग के पास तेज रफ्तार कार रेलवे क्रासिंग के फाटक से टकरा गई। हादसे में सुरजीत की मौके पर मौत हो गई। योगेंद्र और रामवीर गंभीर घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल लाया गया। यहां से योगेंद्र को गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें