फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस के चालक को पीटा, यात्रियों में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बिसौली में शुक्रवार शाम एक रोडवेज बस के चालक और दबंग यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दबंगों ने चलती बस से चालक को पकड़कर नीचे खींचने की कोशिश की, जिससे बस भी अनियंत्रित होने से बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई, जहां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम रोडवेज की एक अनुबंधित बस बिसौली कोतवाली क्षेत्र में पहुंची थी। उसी समय कस्बे में कुछ यात्री उतरे थे। किसी बात पर कुछ यात्रियों की चालक से कहासुनी हो गई, जिसके बाद ये यात्री दबंगई पर उतर आए और उन्होंने चालक से गाली गलौज शुरू कर दी। बताते है कि इसके बाद दबंगों ने चालक वाली खिड़की पर चढ़कर उसे नीचे खींचने का प्रयास किया। उस समय बस चल चुकी थी। इसके कारण चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हालांकि चालक ने ब्रेक लगाकर बस रोक ली। बताया जाता है कि परिचालक अजय कुमार बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। हाईवे पर वाहनों की लाइन लग गई। उसी समय किसी ने पुलिस को सूचना दे दी, जिस पर इंस्पेक्टर जसवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मारपीट करने वाले एक आरोपी अरुण यादव को मौके पर दबोच लिया, जबकि बाकी आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने परिचालक अजय कुमार की ओर से अरुण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें