फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट मालिक को सरिया से पीट, किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
दहगवां (बदायूं)। मामूली बात पर एक व्यक्ति ने टेंट मालिक को सरिया से पीटकर लहूलुहान कर दिया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घायल को दहगवां स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सहसवान कस्बा निवासी अंशुल की जरीफनगर के दादरा चौराहे पर टेंट की दुकान है। शुक्रवार सुबह उसकी दुकान पर दादरा निवासी एक युवक टेंट का सामान लेने पहुंचा। उस समय वह युवक सामान लेकर चला गया। कुछ देर बाद वह फिर दुकान पहुंचा और सामान मांगने लगा। इस पर अंशुल ने टोक किया कि वह एक बार में सामान निकलवा ले और ले जाए। इसी बात पर आरोपी चिढ़ गया और उसने दुकान में रखी सरिया उठाकर टेंट स्वामी को पीट दिया। इससे अंशुल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर टेंट मालिक के परिवार वाले पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। पुलिस ने घायल को स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें