फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर सो रहे किसान को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर सो रहे किसान को गोली मारी
विज्ञापन

सहसवान (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जरीफपुर गढ़िया गांव में मंगलवार रात घर के बाहर सो रहे किसान को कुछ लोगों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है। देर शाम तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन

घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है। उस समय गांव निवासी 50 वर्षीय शाहबुद्दीन अपने घर के बाहर पड़े छप्पर के नीचे सो रहे थे। उनका घर पूर्वी दिशा में गांव के बाहर है। आरोप है कि रात करीब 11 बजे दो लोग कार में सवार होकर आए और शाहबुद्दीन को चारपाई पर सोते समय सीने में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार वाले जाग गए और शोर मचाते हुए घर के बाहर भागे। उनकी चीख पुकार सुनकर मोहल्ले वाले भी आ गए लेकिन तब तक कार सवार लोग काफी दूर निकल गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजा। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बेटे सलीम ने बताया कि पिता को गंभीर हालत में बरेली ले गए हैं। बुधवार शाम तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई। इंस्पेक्टर कुशलवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। जो भी हो जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें