फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ रुपए की खातिर दुकानदार की पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-21, 22, 23, 35
विज्ञापन

सौ रुपये की खातिर दुकानदार की हत्या
शहर के नई सराय मोहल्ले में मंगलवार रात हुई वारदात
आरोपी ने दो दिन पहले खरीदा था सामान
पिता को बचाने पर छोटे बेटे को भी पीटा
मृतक के बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
मात्र सौ रुपये के लिए एक युवक ने शहर के मोहल्ला नई सराय नई बस्ती में रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी दुकानकार की सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी। मृतक के बेटे ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई सराय नई बस्ती निवासी 60 वर्षीय अच्छन खान के चार बेटे हैं, जिनमें हफीज और अरशद घर में ही परचून की दुकान चलाते हैं। वह भी कभी-कभी दुकान पर बैठ जाता है। परिजनों के मुताबिक सोमवार शाम उनकी दुकान पर पड़ोसी दिलदार का पुत्र भूरा घरेलू सामान खरीदने गया था। उस वक्त दुकान पर अच्छन बैठे थे। भूरा ने सौ रुपये का सामान लिया। सामान लेने के बाद भूरा दो सौ रुपये का नोट देने की बात कहकर उससे सौ रुपये वापस मांगने लगा। जबकि अच्छन का कहना था कि भूरा ने उसे सौ रुपये का ही नोट दिया। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। उस समय तो मामला किसी तरह निपट गया।
विज्ञापन

लेकिन मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे भूरा शराब के नशे में दुकान पर जा पहुंचा और और सौ रुपये मांगने लगा। अच्छन के मना करने पर वह उन्हें गालियां देने लगा। दुकान के बाहर खड़े अच्छन के विरोध करने पर उसने उनके सिर में डंडा मार दिया, जिससे अच्छन मौके पर ही जमीन पर गिए गए। उनकी चीख सुनकर उनका छोटा बेटा अरशद उन्हें बचाने पहुंचा। आरोपी ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। चीख पुकार पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। परिजन घायलों को जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने अच्छन की हालत गंभीर देख बरेली रेफर कर दिया। बरेली ले जाते समय रास्ते में अच्छन ने दम तोड़ दिया।
इसकी जानकारी मिलने पर एसपी सिटी जेके श्रीवास्तव, सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव, सदर कोतवाल ओमकार सिंह मौके पर पहुंचे और तहकीकात की। पुलिस ने आरोपी भूरा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। मृतक के बेटे हफीज की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भूरा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा 304 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बुधवार को उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक अच्छन की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

00
झगड़ा मामूली बात पर हुआ था। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया। - जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी
00
इंसेट--
नई बस्ती में चलती है भूरा की दबंगई
बदायूं। लोगों के मुताबिक आरोपी भूरा से मोहल्ले वाले काफी परेशान हैं। वह गली में गुजरते समय किस भी व्यक्ति से गाली-गलौज करने लगता है। महिलाओं से अभद्रता करता है। मोहल्ले में भूरा की खासी दहशत है। कुछ लोगों ने आरोपी के खिलाफ पहले शिकायत की थीं, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। इससे भूरा के हौसले और बढ़ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें