फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल मेें पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष

विज्ञापन
अस्पताल में झगड़ते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। मेडिकल को जिला अस्पताल पहुंचे दोनों पक्ष पुलिस के सामने फिर से भिड़ गए। खूब मारपीट हुई। मेडिकल कराने को आई पुलिस भी हमलावरों के सामने बेबस नजर आ रही थी। किसी तरह अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग-अलग किया। बाद में चीता पुलिस के कर्मचारी पहुंच गए। तब तक एक पक्ष के हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन के मोहल्ला सागर ताल नवादा में रहने वाले हसीन और इजाज दोनों पड़ोसी हैं। दोनों के परिवार के सदस्यों में रास्ते को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बढ़ने पर मारपीट होने लगी थी। अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एक पक्ष के ताराबी पत्नी इजाज, देवर सुहैब घायल हो गए। खबर मिलने पर नवादा चौकी पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों के कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर सौंप दी थी।
पुलिस ने पहले घायल ताराबी को उपचार के लिए महिला पुलिस कर्मी और एक होमगार्ड के साथ जिला अस्पताल भेज दिया। यहीं पर दूसरे पक्ष के लोग मौजूद थे। ताराबी का घायल देवर सुहैब भी अपने कुछ साथियों के संग अस्पताल पहुंच गया। उसे देख फिर से हसीन आदि ने सुहैब पर हमला कर दिया। महिला पुलिस कर्मी और होमगार्ड ने बचाने का काफी प्रयास किया किंतु वह कब्जे में नहीं आए। करीब 10 मिनट तक यहां पर भी मारपीट होती रही। कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह मामले को शांत कराया। इस बीच चीता मोबाइल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तब हमलावर हसन पक्ष के लोग वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

----
खुद को कमजोर मानने लगी थी महिला पुलिस कर्मी
बदायूं। जिस समय दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो रही थी। तब मेडिकल कराने पहुंची महिला पुलिस कर्मी खुद को बेबस मान रही थी। उसने थाना पुलिस को फोन करके कहा भी था कि वह घिर गईं है समझ नहीं आ रहा है वह क्या करे। हमलावर भिड़ गए हैं। वह भाग भी सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें