फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिला नवजात का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर (बदायूं)। बरेली-बदायूं हाईवे किनारे विजय नगला के पास शनिवार सुबह तालाब में एक नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह विजय नगला निवासी लोग हाईवे किनारे स्थित तालाब के पास से होकर निकल रहे थे। तभी उन्हें पुलिया के नीचे एक नवजात का शव पानी में उतराता दिखाई दिया। उनके शोर मचाने पर मौके पर दर्जनों लोग एकत्र हो गए। कुछ ही देर में पुलिया पर भीड़ जमा हो गई। उसी समय किसी ने यूपी-100 को सूचना दे दी, जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को तालाब से निकलवाया, जोकि एक बालक का था। नवजात को देखकर मौके पर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। लोग अनुमान लगा रहे थे कि नवजात को रात के समय तालाब में फेंका गया होगा। इंस्पेक्टर धीरज सिंह सोलंकी ने बताया नवजात का शव मिला है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें