फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजन सोते रहे, चोर समेट ले गए तीन घरों का सामान

Sun, 10 Jun 2018 12:27 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जरीफनगर थाना क्षेत्र के कस्बा दहगवां में शुक्रवार रात चोरों ने एक साथ तीन घरों को निशाना बनाया। परिवार वाले सोते रहे और चोर हजारों का सामान समेट कर ले गए। इन घरों से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी हुई है। पीड़ित परिवार वालों ने थाना पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

दहगवां निवासी अलाउद्दीन का घर बाहरी साइड में है। शुक्रवार रात अलाउद्दीन परिवार के साथ मकान की छत पर सो रहे थे। रात करीब एक बजे चोर उनके घर में दीवार फांद कर घुस आए और कमरे में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखे सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार की नकदी समेट ली। चोरों के भागते समय किसी तरह परिवार वालों की आंख खुल गई। जैसे ही वह नीचे आए घर का सारा सामान फैला पड़ा था। अलाउद्दीन के मुताबिक शनिवार को वह अपने छोटे भाई राजू के लिए गोद भराई करने जाने वाले थे परंतु तब तक चोर खरीदा गया सामान चोरी करके फरार हो गए। चोरी की दूसरी घटना पड़ोसी होरीलाल पुत्र पन्नालाल के घर में हुई। चोर यहां से पाजेब, चांदी का खड़ुआ और दो मोबाइल चोरी करके ले गएं। इधर, चोर फौजदार के घर में घुसकर पूरा बक्सा ही उठा ले गए। उनके बक्से में पाजेब, चांदी का गुच्छा, सोने के कुंडल और अंगूठी आदि रखे थे। चोरों ने घर से कुछ दूरी पर जाकर बक्सा फेंक दिया और उसमें रखा सारा सामान लेकर फरार हो गए। फौजदार और होरीलाल को घटना के बारे में शनिवार सुबह जानकारी हुई। तब उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें