फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने बैंक ऑफ बडौ़दा के प्रबंधक को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने बॉब के प्रबंधक को लूटा
विज्ञापन

मुरादाबाद रोड पर जंगल में फेंक गए, बरेली जाने के दौरान हुई घटना
उझानी बाईपास से सवार हुए थे कार में
पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट, सीएम पोर्टल पर पीड़ित प्रबंधक ने की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
उझानी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक को कार सवार बदमाशों ने लूट लिया। बदमाश लूटने के बाद मुरादाबाद रोड पर जंगल में फेंक गए। किसी तरह नवादा चौकी पर पहुंचे बैंक प्रबंधक ने घटना की सूचना दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित प्रबंधक ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की है।
विज्ञापन

मूलरूप से हरियाणा के बहादुरगढ़ निवासी अतुल कुमार आठ माह पहले उझानी की बैंक ऑफ बड़ौदा में प्रबंधक के पद पर स्थानांतरित होकर आए। मंगलवार की देर शाम वह उझानी से बरेली को जा रहे थे। उझानी बाईपास पर उन्हें एक कार खड़ी मिली। उसमें सवार लोगों ने कहा था कि कार बरेली जा रही है। सो अतुल कुमार भी उसमें बैठ गए। बरेली रोड स्थित गांव चंदननगर खरेर के पास कार सवार बदमाशों ने उन पर तमंचे तान दिए और उनसे पांच हजार की नकदी, मोबाइल, एटीएम कार्ड आदि लूट लिया। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर उनसे एटीएम का पासवर्ड भी पूछ लिया। दो बदमाश चंदननगर खरेर के पास ही तमंचों के बल पर उन्हें रोके रहे। एक बदमाश कार से बदायूं आया और उनके एटीएम से 14 हजार रुपये और निकलकर ले गया। बाद में तीनों बदमाश बैंक प्रबंधक को मुरादाबाद रोड पर ले गए। सिलहरी के पास बदमाशों ने जंगल में उन्हें फेंक दिया। देर रात में ही अतुल कुमार किसी तरह नवादा चौकी पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मिले पुलिस वालों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया और न ही रिपोर्ट दर्ज की। हालांकि उन्होंने तहरीर दी है। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें