बदायूं। दिल्ली का एक किशोर भटककर बदायूं पहुंच गया। यहां उसे सिविल लाइंस पुलिस ने बैठा लिया और सूचना देकर उसकी मां को बुलाया है। किशोर ने बताया कि मां ने उसे थप्पड़ मारा तो वह यहां चला आया।
दिल्ली के अलीनगर निवासी सरताज मजदूरी करके बड़े परिवार का पेट पालते हैं। उनका चौदह साल का बेटा आफताब कक्षा सात का छात्र है। उसने बताया कि शनिवार शाम वह मां जीनत से नया मोबाइल दिलाने की जिद करने लगा। तब मां ने उसे थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज होकर वह घर से निकल आया और दिल्ली से निकली एक रोडवेज बस में बैठ गया। सुबह बस ने उसे बदायूं में उतारा। यहां उसे अपनी गलती का अहसास हुआ। उसके पास वापस जाने के लिए पैसे भी नहीं थे। उसने किसी का मोबाइल लेकर बात की तो मां ने उसे माफ कर दिया। कहा कि वह किसी थाने में जाकर बैठ जाए। वह वहां आकर उसे ले जाएंगीं।