फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता पर केरोसिन छिड़ कर जिंदा फूंकने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं। दहेज लोभियों ने मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता पर केरोसिन छिड़क कर जिंदा जलाने की कोशिश की। पीड़ित परिवार ने मंगलवार को एसपी देहात से पूरे मामले की शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी देहात डॉक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने एसओ मुजरिया को मुकदमा पंजीकृत करने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

उझानी के अहरिटोला रहरी निवासी जगदीश ने अपनी 20 वर्षीय बेटी निधि की शादी एक साल पहले मुजरिया के रहने वाले मेघेन्द्र से की थी। मायके वालों ने बताया कि बेटी की शादी में उन्होंने हैसियत अनुसार अच्छा दान दहेज दिया, उसके बाद भी ससुराल वाले बेटी को प्रताड़ित कर रहे हैं। आरोप है शादी के चार महीने बाद से दहेज लोभी ससुराल वालों ने निधि पर मायके से पैसा लाने का दबाव बनाना शुरू किया। निधि के मुताबिक असमर्थता जताने पर 15 दिन पहले पति मेघेन्द्र और उसके परिवार वालों ने मारपीट करते हुए शरीर पर केरोसिन छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की। मुजरिया थाने में मायके वालों ने घटना की तहरीर दी लेकिन पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की मंगलवार को निधि अपने मायके वालों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और एसपी देहात को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें