दहगवां। बकरी चराने के लिए गई बालिका तालाब में डूब गई। सूचना पर पहुंचे परिवार वालों अन्य अन्य लोगों ने उसे तालाब से निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव मालपुर ततैरा निवासी नेकपाल की नौ वर्षीय पुत्री खुशबू मंगलवार की सुबह बकरियों को खेत पर चराने के लिए ले गई थी। गांव के अन्य बच्चे भी साथ में थे। बकरी चरते-चरते तालाब किनारे पहुंच गई। बकरी को वहां से हटाने के लिए जैसे ही खुशबू वहां पर पहुंची, उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गई। बच्चों ने इसकी जानकारी खुशबू के परिवार वालों को दी। परिवार वालों ने वहां पर पहुंचकर लोगों की मदद से उसे निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।