फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में युवक नामजद, पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सहायपुर में बरात चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग में बालक के गोली लगने के मामले में पुलिस ने सोमवार को हरपालपुर के दयाराम के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसी के साथ पुलिस ने आरोपी को दबोच भी लिया। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि वह नशे में था, इसलिए फायर करने लगा।
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग की घटना शनिवार शाम को हुई थी। सहायपुर में गांव के ही सुरेश की बेटी की शादी थी। बरात देखने के लिए गांव की महिलाएं और बच्चे भी गलियारे में आ गए थे। बरात चढ़त के दौरान पड़ोसी गांव चंदनपुर के मजरा हरपालपुर के दयाराम ने नशे की हालत में तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली सहायपुर के ही प्रेमशंकर (10) पुत्र नरेश की गर्दन के पास लगी। अफरातफरी के माहौल में फायरिंग करने वाला युवक मौके पर ही तमंचा फेंककर भाग गया था। बरातियों ने दयाराम की इससे पहले पिटाई भी कर दी थी। घायल प्रेमशंकर का बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसका पिता सोमवार को कोतवाली पहुंचा और दयाराम के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने दयाराम को गिरफ्तार कर पूछताछ की है। कोतवाल विनोद कुमार चाहर ने बताया कि दयाराम का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें