फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोग्राफर की दुकान से नकदी समेत डेढ़ लाख का माल चोरी

विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कछला में मेन चौराहे के पास चोरों ने फोटोग्राफर पुष्पेंद्र सिंह की दुकान को निशाना बना लिया। चोर दुकान का ताला तोड़कर घुसे और नकदी के अलावा कैमरे, लैपटॉप, प्रिंटर समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल समेट ले गए। घटना के बाद पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। फोटोग्राफर पुष्पेंद्र सिंह बृहस्पतिवार सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो शटर के ताले टूटे मिले। उसने अंदर झांका तो दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था लेकिन कई उपकरण गायब थे। चोरी गए सामान में दो कैमरे, दो प्रिंटर, लैपटॉप, लेमीनेशन मशीन, इनवर्टर और बैट्रा के साथ गुल्लक शामिल है। गुल्लक में करीब पांच हजार रुपये भी थे। चोर की भनक लगते ही आसपास के दुकानदार भी इकट्ठे हो गए। उन्होंने फोन करके पुलिस को भी बुला लिया। पुलिस ने चोरों की तलाश के लिए आसपास का इलाका भी खंगाला लेकिन सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

चोरी की घटना के बाद दुकानदार पुष्पेंद्र ने कछला चौकी पर पहुंचकर तहरीर भी सौंप दी। पुलिस ने शुक्रवार सुबह एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। बता दें कि कसबे के आसपास इलाके में पहले भी चोरी की तीन-चार घटनाएं हो चुुुकी हैं लेकिन अब तक खुलासा नहीं होने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुुुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें