फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत सिपाहियों का स्टेशन पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शराब के नशे में धुत दो सिपाहियों ने बुधवार रात बदायूं रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। एक वेंडर की पिटाई कर दी। पता लगने पर जीआरपी एसओ ने दोनों को हिरासत में ले लिया। दोनों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे यहां रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर दो सिपाही हंगामा कर कर रहे थे, जिनमें एक वर्दी पहने था। मुफ्त में खाने को न देने पर एक वेंडर की पिटाई कर दी। इसका पता लगने पर जीआरपी एसओ नवनीत कुमार मौके पर पहुंच गए और दोनों को बामुकिल पकड़कर थाने ले गए। एसओ के मुताबिक दोनों सिपाही उझानी थाने में तैनात हैं। इनमें एक राजकुमार और दूसरा सुनी है। दोनों शराब के नशे में थे, जिनका जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि हुई है। फिलहाल वेंडर की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आएगी तो आरोपी सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एसपी सिटी कमल किशोर का कहना है कि सिपाही शराब के नशे में थेे। उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उन्हें निलंबित करने की संस्तुति कर रिपोर्ट कप्तान को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें