बिल्सी में आठ, अलापुर में नौ जगह पकड़ी चोरी
विद्युत वितरण निगम द्वितीय ने बिजली चोरी में 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिल्सी में आठ और अलापुर थाना क्षेत्र में नौ लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। इस दौरान बकाया भुगतान न करने पर 59 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे भी गए।
शनिवार को विद्युत वितरण निगम द्वितीय खंड ने बिल्सी और अलापुर में अभियान चलाया। यहां 17 ऐसे लोग पकड़े गए जिनके कनेक्शन बकाया अदा न करने पर काटे जा चुके हैं। इसके बाद भी यह लोग चोरी से बिजली इस्मेताल कर रहे थे। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अभियान के दौरान 92 नए बिजली कनेक्शन भी दिए गए और 3.40 लाख रुपया वसूली की गई। अधिशासी अभियंता द्वितीय खंड छैल बिहारी ने बताया कि जिले में 30 अक्तूबर तक अभियान चलेगा।