फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चार की मौत, दो घायल

Sat, 15 Oct 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सड़क हादसे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गईं। घायलों को उपचार के बाद जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। हादसों से चार परिवारों में मातम है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह कृष्णा नगर निवासी कुंती, पीपल अड्डा निवासी तुलसी और बस अड्डे के समीप निवासी कृष्णा टेंपो में सवार होकर मजदूरी कर घर लौट रहीं थीं। आसपुर चौराहे के समीप पहुंचते ही टेंपो पलट गया। हादसे में कुंती की मौत हो गई, जबकि कृष्णा और तुलसी गंभीर रुप से घायल हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला से मौत से परिवार को कोहराम है। जलेसर में महावीरगंज कालोनी निवासी 40 वर्षीय मोहन वार्ष्णेय शनिवार सुबह टेंपो में डेंडिस्ट का सामान लेकर घर लौट रहा था। सादाबाद मार्ग पर अचानक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मोहन की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। व्यापारी की अचानक मौत परिवार में मातम है। महमदपुर नगरिया निवासी राजेंद्र शुक्रवार रात साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। कासगंज मार्ग पर नगला टला के समीप अज्ञात वाहन टक्कर मार कर फरार हो गया। शनिवार सुबह राजेद्र का शव सड़क के किनारे पड़ा मिला तो परिवार कोहराम मच गया। जसरथपुर थाना अंतर्गत दहेलिया पूठ निवासी महिला माया पत्नी वेदराम शुक्रवार को अलीगंज में मैनपुरी रोड पर बस की साइड लगने और टेंपो पलटने के कारण गंभीर रुप से घायल हो गई थी। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था, जहां देर रात महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें