फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक मुस्लिम खां और उनके तीन बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ककराला के पूर्व विधायक मुस्लिम खां और उनके तीन बेटों के खिलाफ एक व्यक्ति से सरेआम मारपीट करने, उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई है। इससे विधायक परिवार में खलबली मच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। कस्बा ककराला के वार्ड नंबर 16 निवासी शाहरुख खान पुत्र आगाज मोहम्मद खान का आरोप है कि बुधवार शाम वह ककराला के बाजार में नगर पालिका के सामने अपने भाई नईम से मोबाइल पर बात कर रहा था। उसी समय पूर्व विधायक मुस्लिम खां अपने तीन बेटों अबूजर, फैसल और अमीर के साथ वहां पहुंचे और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि उन्होंने कहा कि तेरा बाप आगाज मोहम्मद खान हमारी खूब खिलाफत करता है, तेरे बाप का ही नगर पालिका की जांच करवाने में हाथ है। आज तुझे नहीं छोड़ेंगे। आरोप है कि इसके बाद उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसको जमीन पर गिरा लिया। फिर जमकर लाठी-डंडे बरसाए। उसे पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी भी दी। कहा कि अगर कहीं शिकायत की तो उसे जान से मार देंगे। एक व्यक्ति से खुलेआम मारपीट होने पर दर्जनों लोग मौके पर एकत्र हो गए। उस दौरान पूर्व विधायक परिवार के सामने युवक को बचाने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। बाद में जैसे-तैसे घायल आरोपियों के चंगुल से छूटकर भाग गया और सीधे थाने पहुंचा। जहां उसने पूर्व विधायक मुस्लिम खां और उनके बेटे अबूजर, फैसल, अमीर खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने घायल शाहरुख खान को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


बच्चों-बच्चों झगड़ा हुआ था। मारपीट जैसी कोई बात नहीं है। मुझे तो यह भी नहीं पता है कि मेरे खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। जो भी होगा, पुलिस जांच में स्पष्ट हो जाएगा।
-मुस्लिम खां, पूर्व विधायक ----
शाहरुख खान घायल अवस्था में थाने आया था। उसने बताया कि उसके साथ पूर्व विधायक और उनके बेटों ने मारपीट की है। इसकी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच एसआई अनोज कुमार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनीराम, इंस्पेक्टर अलापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें