फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की अपने घर में मिली लाश, हत्या की आशंका

Sat, 03 Nov 2018 08:28 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव झुकसा में एक युवक की लाश घर के अंदर मिली। पिता, भाई और बहनें युवक की हत्या का आरोप उसकी पत्नी पर लगा रहे हैं। मौके के हालात भी हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। जबकि मृतक की पत्नी उल्टियां आने से मौत होने की बात कह रही है। जबकि पोस्टमार्टम में किशनलाल की मौत फंदे पर लटकने से होना पाई गई है।
विज्ञापन

करीब 35 वर्षीय किशनपाल कश्यप पत्नी कन्यावती और दो मासूम बेेटे और एक बेटी के साथ नए मकान में रोड किनारे रहते थे। जबकि किशनपाल के पिता राधेश्याम, छोटा भाई हीरालाल और बहन गांव के बीच बने पैतृक मकान में रहते थे। पिता राधेश्याम ने बताया कि शुक्रवार रात की 12 बजे किशनपाल का दस साल का बेटा उनके पास पहुंचा। उसने किशनपाल के पेट में दर्द होने की सूचना उन्हें दी। वह मौके पर पहुंचे तो उसकी लाश पड़ी देखकर दंग रह गए। उनके बताने पर परिवार के बाकी लोग और कुछ गांव वाले जमा हो गए। उन्होंने देखा तो किशन के गले पर निशान बना हुआ था। मौके पर शराब का खाली पौवा पड़ा था। रात को घर में मीट बनाया गया था, जिसके जूठे बर्तन रखे थे। घटना की सूचना मिलने पर कन्यावती के मायके वाले भी पहुंच गए। शनिवार सुबह इसकी चर्चा फैली तो गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। मौके के हालात देखकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश था। उनका कहना है कि किशनपाल को मारा गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशनलाल की मौत फंदे पर लटकने से होना बताई गई है।
पूछताछ के दौरान पत्नी कन्यावती ने बताया कि किशनपाल को रात में उल्टी हुई थीं, जिससे उनकी मौत हो गई। पिता राधेश्याम और भाई हीरालाल, बहन मीना देवी का कहना है किशनपाल की गर्दन पर चोट के निशान हैं। यदि उसे उल्टी हुई तो उस जगह को क्यों लीप दिया गया? वे किशनपाल की हत्या का आरोप पत्नी पर लगा रहे हैं।
विज्ञापन



मामले की जांच कर रहे हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो सकेगी।
-अमृत लाल, कोतवाल दातागंज

किशनपाल फंदे पर खुद लटका या लटकाया गया
बदायूं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद किशनपाल की मौत का मामला और उलझ गया है। पत्नी का कहना है कि किशनपाल की मौत उल्टी आने से हुई। पिता, भाई और बहनें हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इससे मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझ गया है।
अगर किशनपाल ने फंदे पर लटकर आत्महत्या की थी तो इसके पीछे वजह क्या रही? उसकी लाश नीचे पड़ी क्यों मिली? घर में शराब का खाली पौवा कहां से आया? शुक्रवार की रात घर में मीट बना था। यानी देर शाम तक घर में सब कुछ ठीक था। अहम बात यह है कि यदि किशनपाल ने आत्महत्या की थी तो घर में मौजूद रही पत्नी उल्टी आने की बात क्यों कह रही थी? उसने आत्महत्या करने की बात क्यों छिपाई? परिवार वाले भी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। किशनपाल की मौत का मामला पूरी तरह उलझ गया, जो पुलिस की तफ्तीश के दौरान ही सुलझ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें