फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार के कैदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार के कैदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

गेट पर तलाशी के दौरान निकला था नशीला पदार्थ, पेशी से लौट रहा था कैदी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। जिला जेल के कैदी से बरामद हुए नशीले पदार्थ के मामले में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। कैदी सोमवार शाम कोर्ट में पेशी के बाद जेल लौटा था। गेट पर तलाशी में उसके पास नशीला पदार्थ बरामद हुआ था। इस संबंध में जेल वार्डन यूसुफ अली की ओर से तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन

कैदी मोनू उर्फ राहुल अलापुर कस्बा निवासी है। उसके पिता पातांजलि भारद्वाज पूर्व ब्लाक प्रमुख थे। एक दोहरे हत्याकांड के मामले में पातांजलि भारद्वाज को फांसी की सजा हो चुकी है। उसके चाचा और भाई भी इस केस में जेल की सजा भुगत रहे हैं। मोनूू की सोमवार को कोर्ट में पेशी थी। शाम को वह जिला कारागार लौटा था। तभी गेट पर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास करीब तीन सौ ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ था। बताया जा रहा है कि बरामद नशीला पदार्थ सुल्फा था। इस संबंध में जेल के वार्डर यूसुफ अली की ओर से तहरीर दी गई थी। जिसके आधार पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने सोमवार देर रात कैदी मोनू के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी यह पता नहीं चला है कि आखिर कैदी के पास नशीला पदार्थ कहां से आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें