फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजीरगंज इलाके में पुलिस के मुखबिर की हत्या

विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वजीरगंज। शुक्रवार रात वजीरगंज इलाके में पुलिस के एक मुखबिर की हत्या कर दी गई। उसकी लाश एक मेंथा प्लांट में पड़ी मिली। हत्या किसने और क्यों की इसका पता नहीं चल सका। मृतक के बेटे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मालमपुर निवासी 47 वर्षीय पुत्रपाल रोजाना की तरह शुक्रवार की रात अपने घर में सोया था। परिवार वालों के मुताबिक शनिवार सुबह देखा तो पुत्रपाल चारपाई से गायब थे। परिवारीजनों ने खेत पर जाने की सोचकर कोई ध्यान नहीं दिया। सुबह शौच को खेतों में गए कुछ ग्रामीणों ने पुत्रपाल की लाश गांव के बाहर मेंथा प्लांट में पड़ी देखी। इसका पता लगने पर रोते बिलखते परिवार वाले भी पहुंच गए। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची वजीरगंज पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, मृतक के बेटे विपिन की तहरीर पर पुलिस ने पुत्रपाल की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। विपिन ने बताया की वह शुक्रवार शाम रामलीला मेला देखने गया था। देर रात घर लौटा तो उसके पिता पुत्रपाल चारपाई नहीं थे। उनके खेत पर जाने की सोचकर विपिन सो गया। ग्रामीणों के मुताबिक पुत्रपाल की थाने वालों से खासी जानकारी था। इलाके में कोई घटना होने पर वह इसकी सूचना पुलिस को देता था। पुलिस वालों से साठगांठ करके समझौता भी कराता था। इससे कई लोग उससे दुश्मनी मानने लगे थे। शुक्रवार को भी पुत्रपाल ने थाने में एक मामले की पुलिस से बात कराई थी।
विज्ञापन

00
मृतक के बेटे की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर गला दबाकर हत्या करने की रिपोर्ट अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कर ली गई है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - ओमकार सिंह, एसओ वजीरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें