फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी बनकर बैठे चार युवकों ने लूटी थी बहेडी के ड्राइवर से कार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

उझानी (बदायूं)।
बरेली में बहेड़ी निवासी ड्राइवर से कार लूटने की घटना का पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच कर शुक्रवार को खुलासा कर दिया। वह बरेली से कछला जाने की कहकर कार में सवार हुए फिर रास्ते में ड्राइवर को बांधकर डालकर कार लूट ले गए। अभी कार बरामद नहीं हो सकी है।
कार लूट की घटना कोतवाली क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर कछला के पास 30 अगस्त की रात हुई थी। बरेली में बहेड़ी निवासी ड्राइवर अख्तर अली से कार लूटने के मामले में पकड़े गए उत्तराखंड में रुद्रपुर निवासी कुलदीप चतुर्वेदी और बरेली में संजयनगर कॉलोनी के दुर्गापुर इलाके के रामवीर ने पुलिस को बताया कि घटना में उनके साथ दो युवक और शामिल थे। चारों रुद्रपुर की फैक्ट्री में एक साथ काम करते हैं। चारों गंगा नहाने के लिए 30 अगस्त की शाम को रुद्रपुर से बरेली पहुंचे थे। बरेली में ही उन्होंने कार को रुकवा कर लिफ्ट ली। बाद में उन्होंने बहेड़ी निवासी ड्राइवर अख्तर को बांधकर मुजरिया के पास डाल दिया। कार लूटकर चारों मुरादाबाद के रास्ते दिल्ली निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल सर्विलांस के जरिए कुलदीप और रामवीर तक पहुंचे कछला चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने बताया कि लूटी गई कार के दिल्ली में होने के क्लू मिले हैं। यही कुलदीप और रामवीर ने भी पुलिस को बताया है। दोनों बदमाशों के फरार साथियों शाहजहांपुर जिले में तिलहर निवासी नीरज गंगवार और बदायूं के राजू के गिरफ्तार होने पर ही कार बरामद हो सकेगी। पूछताछ के बाद पुलिस ने रामवीर और कुलदीप का मेडिकल कराया। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इधर, मेडिकल के दौरान कुलदीप ने पुलिस पर पिटाई का भी आरोप लगाया लेकिन चौकी इंचार्ज का कहना है कि वह गुमराह कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें