फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म निर्माता की जीभ काटने पर सात लाख का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। युवा ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संयोजक अमन मयंक शर्मा ने कहा है कि फिल्म आर्टिकिल-15 में न सिर्फ ब्राह्मणों की छवि धूमिल की गई है। बल्कि ब्राह्मणों को इससे ठेस पहुंची है। जो भी व्यक्ति फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा की जीभ काटकर लाएगा उसे सात रुपये का इनाम देंगे।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला चौबे में ब्राहमदेव मंदिर पर हुई बैठक में अमन मयंक शर्मा ने कहा कि अनुभव सिन्हा द्वारा बनाई गई फिल्म आर्टिकिल-15 से ब्राह्मण समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस बारे में वह राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर चुके हैं। इसके बावजूद फिल्म देशभर में रिलीज हुई। इस फिल्म में निर्देशक अनुभव सिन्हा और उनकी टीम ने जानबूझकर कर ऐसे आपत्तिजनक संवाद फिल्माएं हैं, जिससे ब्राह्मण समाज की छवि धूमिल हुई है और भावनाओं को ठेस पहुंची है। इससे वह ऐलान करते हैं कि निर्देशक अनुभव सिन्हा की जीभ काटकर लाने वाले को सात लाख का इनाम देंगे। जिससे कोई अन्य फिल्मी सितारा ब्राह्मण समाज की भावनाओं को ठेस न पहुंचा सके। ब्राह्मणों का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। बैठक में शिवम शर्मा, मनोज शर्मा, मयंक पाठक, नरेश शर्मा, इंद्रजीत पाठक, अखिल शंखधार, श्याम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें