फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय में सरेंडर करने की फिराक में दुष्कर्म के दो आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दुष्कर्म पीड़िता के खुदकुशी करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपी न्यायालय में सरेंडर करने के प्रयास में हैं। बताया जा रहा है पुलिस को चकमा दे रहा आरोपी बदायूं आ भी गया है लेकिन वह कोतवाली तक नहीं पहुंचा है। वह तीसरे आरोपी के साथ कोर्ट में सरेंडर करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद न्याय नहीं मिलने पर एक विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। साथ ही अपना सुसाइड नोट छोड़कर पुलिस को कटघरे में खड़ा कर दिया था। इस मामले में पुलिस पीड़िता के पिता की ओर से मुख्य आरोपी समीर, अरबाज और जोएब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है। पुलिस अधिकारी तत्कालीन इंस्पेक्टर अमृतलाल को सस्पेंड कर चुके हैं। दूसरे इंस्पेक्टर गोविंद सिंह ने चार्ज भी संभाल लिया है। इसके बावजूद तीनों आरोपियों का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। सूत्रों की माने तो समीर का पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा है, जबकि अरबाज की लोकेशन महाराष्ट्र में मिली थी। इससे पुलिस ने उसके परिवार वालों को हिरासत में ले लिया था। उस पर दबाव बनाया था कि वह कोतवाली में आकर सरेंडर कर दे लेकिन वह दो दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा। बाद में पता चला कि आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने की योजना बना रहा है। तीसरा आरोपी जोएब भी कचहरी के आसपास देखा गया है। पुलिस को आशंका है कि दोनों आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने के प्रयास में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें