फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने घोड़ा-बुग्गी रौंदी, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को किसी अज्ञात वाहन ने एक घोड़ा बुग्गी को रौंद दिया, जिसमें बुग्गी चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नगर के शहबाजपुर मोहल्ला निवासी ओमकार (55) पुत्र लालजीत उपले खरीदने और बेचने का काम करते थे। रविवार को ओमकार उपले खरीदने के लिए अपनी घोड़ा बुग्गी लेकर लदपुरा गांव गए थे। उधर से उपले खरीदकर लौटते समय रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी घोड़ा बुग्गी में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। बाद में उधर से गुजरे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक ओमकार की मौत हो गई। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सभी लोग रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुग्गी चालक के बेटे गौरीशंकर ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें