फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनमैन की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर। करंट लगने से पोल से गिरकर घायल हुए लाइनमैन की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव को पोस्टमार्टम के बाद घर ले आये। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने रविवार रात में शव को लेकर विद्युत उपकेंद्र पर जाम लगा दिया। मुआवजे व कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन

लगभग 15 दिन पूर्व कस्बे के संविदा कर्मी वेदप्रकाश उर्फ बबलू शटडाउन लेकर पोल पर चढ़कर काम कर रहा था। तभी उपकेंद्र से लाइन में बिजली छोड़ दी गई, जिससे करंट लगने से पोल से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन इलाज को उन्हें बरेली और फिर दिल्ली ले गए, जिसकी इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को घर ले आए। इसके बाद रात में भीड़ ने आक्रोशित होकर उपकेंद्र के बाहर बदायूं-बिजनौर राजमार्ग पर जाम लगा दिया। लगभग दो घंटे जाम लगा रहा तो उपजिलाधिकारी बिल्सी लालबहादुर व सीओ बिल्सी संजय रेड्डी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित भीड़ व परिजनों को अधिक से अधिक मुआवजा व बिजली कर्मचारियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने जाम खोल दिया। इस दौरान दोनों ओर काफी वाहन एकत्र हो गए। क्षेत्र की बिजली भी बंद रही, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। परिजनों का कहना है कि मुआवजा मिल जाने के बाद ही वह शव का दाह संस्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें