फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल के चौकीदार की निकली रेलवे लाइन फेंकी गई लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस एरिया में ग्राम नगला शर्की के पास रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश सोमवार देर रात शिनाख्त हो गई। युवक कई साल से मिशन कंपाउंड स्थित आवास में अपने परिवार के साथ रह रहा था। वह एक स्कूल में चौकीदारी करता था। शनिवार रात वह पत्नी से बरेली जाने की बात कहकर घर से निकला था। दूसरे दिन सुबह गोली मारकर उसका शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था।
विज्ञापन

करीब 32 वर्षीय राजकुमार पुत्र रघुवीर बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के नेकपुर मोहल्ला निवासी था। उसके पिता रघुवीर बदायूं पुलिस लाइन में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। पिता बीते साल रिटायर हो गए और नेकपुर मोहल्ले में जाकर रहने लगे लेकिन राजकुमार अपनी पत्नी निशा, बेटी रागिनी और तमन्ना के साथ मिशन कंपाउंड स्थित आवास में रह रहा था। राजकुमार मधुवन कॉलोनी में स्थित एक स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। परिवार वालों के मुताबिक राजकुमार शनिवार रात बरेली जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह नगला शर्की गांव के पास रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश पड़ी मिली। उसके सिर में गोली मारी गई थी। उस समय शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। सोमवार रात परिवार वालों को पता चला कि रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश मिली है। मंगलवार को परिवार वाले पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और उन्होंने शव की शिनाख्त की। फिलहाल परिवार वालों ने कुछ लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। अभी उन्होंने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। मंगलवार दोपहर पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। उसके बाद परिवार वाले शव को ले गए।

युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाया है। अभी उसने कुुछ बताया नहीं है। जल्द ही हम इस मामले का खुलासा कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपी गौतम, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें