फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिगों की शादी पुलिस ने रुकवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। क्षेत्र के दो गांव निवासी लोगों ने अपने नाबालिग लड़का-लड़की की शादी तय कर दी। उन्होंने न सिर्फ शादी तय कर दी गई, बल्कि उनकी बरात भी आ गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी, जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने न सिर्फ शादी रुकवा दी बल्कि परिजनों को भी दोनों के बालिग न होने तक ऐसा न करने की हिदायत दी। हालांकि इस मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बिलहत की एक महिला ने अपने 15 वर्षीय बेटे की शादी दूसरे गांव के एक व्यक्ति की 13 साल की बेटी से तय कर दी थी। बताते हैं कि रविवार की रात लड़की के दरवाजे पर लड़के वाले बरात लेकर पहुंच गए। इसमें काफी बराती भी थे। बताते हैं कि विवाह की रस्में शुरू होने ही वाली थीं तब तक किसी ने इसकी सूचना यूपी-100 को दे दी। मौके पर यूपी 100 आ गई। मामला दो नाबालिगों का देखकर यूपी -100 ने थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। बताते हैं कि पुुलिस ने शादी रुकवाने का प्रयास किया तो लोग नोकझोंक पर उतारू हो गए। दोनों तरफ से काफी नोकझोंक भी हुई। चर्चा है कि पुलिस ने दोनों के शैक्षिक प्रमाणपत्र मौके पर मंगवाकर चेक किया तो दूल्हा-दुल्हन की उम्र कम निकली। ऐसे मे पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बरात दरवाजे से वापस करा दी। इसकी नगर में काफी चर्चा रही।

कंट्रोल रूम को लड़का- लड़की के नाबालिग होने और उनकी शादी होने की सूचना दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो दोनों ही नाबालिग निकले। इसलिए बरात वापस करा दी गई। परिजनों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है कि जब दोनों बालिग हो जाएं, तब ही शादी करें, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरज सिंह सोलंकी, इंस्पेक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें