फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में भिड़े पांच युवक, पुलिस की घेराबंदी से पहले फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। गद्दीटोला मोहल्ले में काशीराम कालोनी में गुरुवार रात शराब पीते समय कहासुनी के बाद दो समुदाय के पांच युवक आपस में भिड़ गए। दोनों गुट के बीच जमकर मारपीट भी हुई। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए घेराबंदी कर ली लेकिन उससे पहले ही वह पार्क में कूदकर फरार हो गए।
विज्ञापन

गुरुवार रात काशीराम कालोनी में रोज की तरह ही पांच युवकों की टोली ने शराब पीनी शुरू कर दी। युवक दो समुदाय के थे। किसी बात पर युवक आपस में भिड़ गए। कहासुनी के बाद दो गुट में बंटे युवकों ने आपस में जमकर मारपीट की। किसी ने इसकी सूचना यूपी-100 को दी फिर पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर दी। चश्मदीद लोगों में नवेद की मानें तो युवकों में एक ने अपने घर से डंडा भी निकाल लिया। मारपीट में दो गुट के तीन युवकों के घायल हो गए। दो वाहनों से मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन गाड़ी के सायरन की आवाज सुनकर वे सभी पार्क में कूद पड़े। पुलिस की घेराबंदी से पहले ही फरार भी हो गए। बताते हैं कि कॉलोनी में पिछले सप्ताह से बाहरी युवकों का जमघट भी लगने लगा था। इधर, एसएसआई रामऔतार सिंह ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम की कॉल के बाद फरार युवकों के बारे में आसपास के लोगों से जानकारी भी की गई लेकिन किसी ने भी उनका नाम और पता नहीं बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें