फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूलते बिजली तारों से टकराई बग्घी, दो घोड़े मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। गांव ररूआ में काफी नीचे झूल रहे बिजली तारों का करंट बरात चढ़ाकर लौट रही बग्घी में दौड़ गया। तेज करंट से झुलसकर बग्घी में जुते दोनों घोड़ों की मौके पर ही तड़प तड़पकर मौत हो गई। बग्घी पर बैठे लोगों ने कूदकर जान बचाई। मरे घोड़ों का पशु चिकित्साधिकारी से पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

बरेली के थाना भुता के गांव ढुकरी बुजुर्ग निवासी रामपाल के पुत्र अमरपाल की शादी बंडा के गांव ररूआ में भगवानदास की पुत्री प्रीति से तय हुई थी। 13 जून को ररुआ में बरात आई थी। बरात में द्वाराचार के समय दूल्हे को जनवासे तक ले जाने के लिए निगोही थाने के गांव उस्मानपुर कटैया निवासी शहजाद और छुटकाई की बग्घी बुक की गई थी। बरात चढ़ाकर द्वाराचार के बाद रात करीब एक बजे शहजाद और छुटकाई बग्घी लेकर गांव ररुआ केे अंदर से होते हुए घर को निकले। गांव में एलटी बिजली लाइन के तार काफी नीचे झूल रहे थे। बग्घी का ऊपरी हिस्सा तारों से टच हुआ तो बग्धी में करंट उतर आया जिससे बग्धी में जुते दोनों घोड़े गिरकर तड़पने लगे। शहजाद और छुटकाई ने कूदकर जान बचाई। दोनों घोड़ों की कुछ ही देर में मौत हो गई।
शोर सुनकर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद कराई। इसके बाद बग्धी को मौके से हटाया गया। शहजाद ने हादसे में मरे घोड़ों की कीमत पौने दो लाख रुपये बताई है। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना पर पुलिस भेजी थी। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हरिमोहन वर्मा ने पोस्टमार्टम के बाद बताया कि घोड़ों की मौत करंट लगने से हुई है।
विज्ञापन


तारों से छू गई थी सिलिंडर भरी गाड़ी भी
बंडा। गांव ररुआ में दो दिन पहले भी गैस सिलिंडर लेकर आई चौपहिया गाड़ी काफी नीचे लटकते बिजली लाइन के तारों से छू गई थी। संयोगवश उस वक्त बिजली आपूर्ति नहीं थी। लिहाजा बड़ा हादसा होते होते रह गया। गांव के राजीव गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, हरिओम, महेंद्र शर्मा, राजेंद्र कुमार, अमित, सतीश आदि ने बताया कि बिजली लाइन करीब 20 साल पुरानी हो गई है। पूरे गांव में ढीले तार काफी नीचे झूलकर हादसे को दावत दे रहे हैं। पुवायां बिजली उप केंद्र पर ढीले तार खिंचवाकर लाइन ऊंची कराने की कई बार गुजारिश कर चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें