फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली नहीं, पत्थर की चोट से फट गया था ब्रह्मपाल का माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकनगला में बुधवार रात मारपीट और पथराव की घटना में घायल ब्रह्मपाल के गोली नहीं लगने की बात जिला अस्पताल में मेडिकल होने के बाद सामने आई है। पथराव के दौरान फायर तो हुआ था, लेकिन ब्रह्मपाल के माथे पर नुकीला पत्थर लगा तो वह उसे गोली समझ बैठा। मेडिकल के दौरान असलियत का पता लगते ही वह रात में ही जिला अस्पताल से खिसक लिया।
विज्ञापन

पुलिस के संज्ञान में ब्रह्मपाल के गोली नहीं लगने का मामला बुधवार देर रात उस समय कोतवाली पुलिस के संज्ञान में आया जब वह उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद फिर से ढकनगला गांव पहुंची। पुलिस को गांव में राकेश कश्यप भी घायल मिला। राकेश पर ही ब्रह्मपाल को गोली मारने का आरोप लगा था। इसके बाद पुलिस फिर जिला अस्पताल पहुंची लेकिन अस्पताल में ब्रह्मपाल नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर ने बताया कि डॉक्टरों से बात करने पर पता लगा कि ब्रह्मपाल के माथे पर नुकीले पत्थर से गहरी चोट लगी है, जबकि अस्पताल में भर्ती कराते समय ब्रह्मपाल और उसके भाई छत्रपाल ने पुलिस को गोली लगने से घायल होने की बात बताई थी।
मेडिकल के दौरान हकीकत का पता लगते ही ब्रह्मपाल रात में भाई के साथ खिसक गया। गुरुवार को वह कोतवाली पहुंचा तो पुलिस को बताया कि मारपीट और पथराव के दौरान फायर भी हुआ था। पुलिस ने ब्रह्मपाल और राकेश की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर राकेश का भी मेडिकल कराया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। झगड़े की वजह पालेज की रंजिश बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें