फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल पर चढ़े युवक की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। दो संविदा कर्मियों ने फाल्ट ठीक करने के लिए एक युवक को पोल पर चढ़ा दिया। इससे उसकी करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों संविदाकर्मी भाग गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कोतवाली घेरकर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अजनावर निवासी जयसिंह के सबसे छोटे पुत्र रोहित (25) की गांव में ही आटा चक्की है। बुधवार को किसी तरह लाइन में टू फेस हो गया, जिसकी शिकायत रोहित ने विद्युत उपकेंद्र में की। बताया जाता है कि इस पर दो संविदाकर्मी रूपबसंत और जगतपाल रोहित को लेकर बिजली के टूटे तार ठीक करने गांव के बाहर पहुंच गए। उन्होंने शट्डाउन भी ले लिया। आरोप है कि दोनों संविदाकर्मियों ने रोहित को ही तार ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा दिया। जैसे ही रोहित पोल पर चढा, वैसे ही किसी तरह लाइन में बिजली सप्लाई चालू हो गई। करंट लगने से रोहित झटका खाकर जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद दोनों कर्मी भाग गए। जानकारी होते ही गांव वाले घटनास्थल पर पहुंच गए।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह भी वहां आ गए। शव को कोतवाली लाया गया तो परिजनों के साथ गांव के तमाम लोग कोतवाली पहुंच गए। लोगों में घटना को लेकर काफी रोष था। महिलाओं ने तो शव लाने वाली एंबुलेंस तक को घेर लिया। पुलिस ने जैसे तैसे लोगों को शांत किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों संविदाकर्मियों रूपबसंत और जगतपाल के खिलाफ धारा 304 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल दोनों फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें